News Addaa WhatsApp Group

बकाया बिजली बिल वसूली टीम पर महिला ने लगाया राड़ से मारकर सिर फोड़ देने का आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 13, 2026  |  7:18 PM

284 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बकाया बिजली बिल वसूली टीम पर महिला ने लगाया राड़ से मारकर सिर फोड़ देने का आरोप

खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के अतरडीहा गांव में बकाया बिजली बिल वसूली करने वाली टीम के कर्मचारियों पर एक महिला ने राड़ से मारकर सिर फोड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

उक्त गांव निवासी पीड़ित महिला आरती देवी ने थाने में दिए तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि सोमवार की शाम को बकाया बिल की वसूली के लिए बिजली कर्मचारी घर पहुंचे थे। बिल जमा न होने पर कर्मचारियों द्वारा बिजली का केबल काट दिया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि कनेक्शन काटने का विरोध करने पर गाली- गलौज किया गया। गाली का विरोध करने पर महिला ने आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारी नशे की हालत में थे और राड़ से मार कर उसका सिर फोड़ दिया। महिला ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीओ विद्युत सुनील पाल ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों पर हमला करने के लिए महिला के बेटे ने डंडा चलाया था, उसी के लगने से महिला का सिर फट गया।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking