मथौली बाजार/कुशीनगर। बीआरसी मोतीचक के प्रांगण में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार के अध्यक्षता में सम्पन्न हो गया। इसमें सफल मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।जिसके तहत पांच छात्रों का चयन किया गया।
इस विज्ञान प्रतियोगिता में सफल मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन जनपद स्तर पर माडल बनाने एवं जनपद स्तरीय क्विज में प्रतिभाग करने के लिए किया गया। इसमें करीब 150 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।और अपने नवाचारों से सबको प्रभावित किया । इस प्रतियोगिता में संविलयन विद्यालय नान्हू मुण्डेरा के छात्र अभय कुमार प्रथम, गौतम पटेल द्वितीय, रफीक तृतीय, संविलयन विद्यालय अजीज नगर अश्विनी यादव , संविलयन विद्यालय मंगलपुर खुशी गुप्ता ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस दौरान राजेन्द्र सिंह दिनेश सिंह, मोलीई प्रसाद प्रजापति,राधेश्याम वर्मा, राजेश्वर सिंह, विपिन सिंह , मारकंडे नाथ त्रिपाठी, संजय कुमार जायसवाल, अरुणेश चंचल पाण्डेय आदि मौजूद है।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…