News Addaa WhatsApp Group

बोधी छपरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 9, 2026  |  8:21 PM

299 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोधी छपरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
  • मृतक बोधी छपरा गांव में स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर चलाता था लोडर

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के गन्ना क्रय केंद्र के सामने शुक्रवार सुबह गोरखपुर–नरकटियागंज रेल खंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे पोल संख्या 311/5 के पास ट्रैक पर शव देख लोगों ने इसकी सूचना हनुमानगंज पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान गोविंद कुशवाहा निवासी पतिलार थाना जटहा बाजार के रूप में हुई।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक शव देखकर चरवाहों ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया कुछ समय बाद घटनास्थल पर पहुंची मृतक की पत्नी अर्चना ने मृतक की पहचान अपने पति गोविंद कुशवाहा 35 वर्ष के रूप में की। उसने बताया कि बोधीछपरा गन्ना क्रय केंद्र पर लोडर चलाने का कार्य करता था और परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था।

हनुमानगंज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से ट्रेन का टिकट भी बरामद हुआ है। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking