बोदरवार/कुशीनगर। असत्य पर सत्य की हुई जीत को लेकर हर वर्ष लगने वाले पारंपरिक मेला रावण के प्रतिकात्मक पुतला दहन के बाद जय श्रीराम की जयकारों के साथ संपन्न हुआ I
ज्ञात हो कि 17 अक्टूबर गुरुवार अश्विन शुक्ल पक्ष पुर्णिमा के दिन विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में किसान इंटर कालेज के प्रांगण में विगत वर्षों की तरह इस बर्ष भी पारंपरिक मेले का आयोजन रहा मेले के अंदर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी और पंडित विनोद पाण्डेय द्वारा रामलीला मंचन के कार्य को संपन्न कराते हुए रावण के प्रतिकात्मक पुतले का दहन करा कर अधर्म पर धर्म की जीत के साथ रामलीला मंचन को संपन्न कराया गया I
इस दौरान आयोजक मंडल के प्रधान धर्मराज सिंह, उदयराज सिंह, पप्पु कुमार रमन, अनिल साहनी, जयराज सिंह, धर्मात्मा, आदि लोग जहां उपस्थित रहे वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकी मंसूरगंज के इंचार्ज पंकज कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे I
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…