बोदरवार/कुशीनगर। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार का सीआरएम टीम द्वारा जायजा लिए जाने की सूचना मिलते ही विभागीय लोगों द्वारा आनन फानन में जोर लगा कर स्वास्थ्य केंद्र का कायाकल्प कर बेहतर बनाते हुए केंद्र को जहां चमकाने का कार्य किया गया I वहीं इस कार्य को अंजाम दिलाने में प्रधान राजकमल मद्धेशिया का भी अहम योगदान रहा है I जिससे पहले की अपेक्षा परिसर से लेकर केंद्र के अंदर काफी बदलाव दिख रहा है I
विदित हो I कि विकास खंड कप्तानगंज के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अनेक बिंदुओं का हाल जानने के लिए भारत सरकार की कामन रेब्यू मिशन ( सीआरएम ) टीम के द्वारा बोदरवार स्वास्थ्य केंद्र का भी जायजा लिए जाने की भनक लगते ही यहां के स्वास्थ्य केंद्र का भाग्योदय होता हुआ दिखने लगा I जांच की आंच से बचने के लिए विभागीय लोगों द्वारा रंगाई, पोताई से लेकर कमरों की साज सज्जा के साथ केंद्र के अंदर पाईप लाईन को ठीक करवा पानी की सप्लाई को दुरुस्त कराते हुए केंद्र के अंदर फर्स पर टायल लगवा कर चार शैया वाले इस केंद्र के वार्डो को भी आनन फानन में दुरुस्त करा स्वास्थ्य केंद्र का कायाकल्प कर दिया गया I इसी कड़ी में ग्राम प्रधान बोदरवार राजकमल मद्धेशिया द्वारा भी विभाग का सहयोग करते हुए स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में सीमेंट के ईंट को लगवा कर इंटरलाकिंग के कार्य सहित बाउंड्रीवाल की मरम्मत का कार्य करा कर अपना भरपुर योगदान दिया गया I
जिससे यहां का नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब जहां चमक – दमक रहा है I यहां बता दें कि बीते 21 नवंबर गुरुवार के दिन शाम लगभग 06 बजे के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर सीआरएम की टीम पहुंची और बिभीन्न पहलुओं पर पूछ – ताछ कर केंद्र का जायजा लिया I परंतु केंद्र के छत का मरम्मत न होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र को चमकने के वावजूद भी बरसात होते ही छत से पानी के टपकने पर पुनः केंद्र का हाल बेहाल होने का भय कर्मचारियों सहित क्षेत्रिय लोगों के जेहन को कुरेद रहा है I
जिसको लेकर हरिप्रसाद चौधरी,अवधेश कुमार गिरि, मन्नतार अली,पन्नेलाल निषाद, रामदयाल निषाद सहित कुईचवर के ओमप्रकाश मिश्रा आदि क्षेत्रीय लोगों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की तरफ विभागीय लोगों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए छत का भी मरम्मत कराने की मांग की जा रही हैं I
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…