News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 7, 2026  |  6:33 PM

471 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हनुमानगंज पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब और बीयर की खेप को बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी कब्जे में ले लिया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 17 हजार रुपये बताई जा रही है।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना हनुमानगंज पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन संख्या BR-01-PA-2446 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई 48 अदद 8 PM अंग्रेजी शराब के 180 एमएल टेट्रा पैक तथा 500 एमएल की 48 कैन (दो पेटी) किंगफिशर बीयर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि शराब और बीयर की खेप को बिहार राज्य में खपाने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना हनुमानगंज में मु0अ0सं0 126/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजा उराव पुत्र महेश उराव, निवासी दुधौरा विन्दवलिया, वार्ड नं. 11, थाना लौकरिया, जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार)
अखिलेश कुमार पुत्र बब्लू उराव, निवासी दुधौरा विन्दवलिया, वार्ड नं. 11, थाना लौकरिया, जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार)
केशव साहनी पुत्र ठाकुर साहनी, निवासी पथलहवा, वार्ड नं. 15, थाना हनुमानगंज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ हैं।

इस सफल कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज दिग्विजय नारायण राय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल विकास यादव, कांस्टेबल रामकिशुन तथा कांस्टेबल अजीत वर्मा शामिल रहे।
हनुमानगंज पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि कुशीनगर पुलिस बिहार सीमा के रास्ते होने वाली शराब तस्करी पर लगातार शिकंजा कस रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी चौकसी के चलते शराब माफियाओं की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking