News Addaa WhatsApp Group Join करें

समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य करें ब्राह्मण – जिलाध्यक्ष अजय उर्फ गोलू मिश्रा

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Oct 13, 2024  |  6:19 PM

141 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य करें ब्राह्मण – जिलाध्यक्ष अजय उर्फ गोलू मिश्रा WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर । ब्राह्मण समाज के लोगों को अपने समाज के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है सभी वर्गों को साथ लेकर सभी के कल्याण की बात को करने वाले हमारे समाज के लोग ही आज बिखरे हुए हैं इनको अपने समाज के विषय में भी सोचने की जरूरत है इसलिए समाज के लोगों में एकजुटता लाते हुए उनको जोड़ना जरूरी है क्योंकि एकता में ही बल होता है I

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

ज्ञात हो कि रविवार 13 अक्टूबर के दिन जनपद कुशीनगर अंतर्गत स्थित रामकोला विकास खंड के अमरावती देवी कन्या हाई स्कूल बाबू छपरा के प्रांगण में ब्राह्मण समाज के लोगों की आहूत की गई बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातों को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ( रा ) के जिलाध्यक्ष अजय उर्फ गोलू मिश्रा ने कही I आगे इन्होंने कहा कि सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाला हमारा ब्राह्मण समाज आज अपने संस्कारों और समाज से भटकने के कारण ही कमजोर दिखाई दे रहा है और देश में उपेक्षित होने का दंश झेल रहा है जिस दिन ब्रह्मण समाज के लोग अपने संस्कार के साथ अपने समाज के प्रति संवेदनशील हो जाएंगे उस दिन से ही इस धरा पर पुनः सनातन का ध्वज फराएगा I इसी कड़ी में विद्यालय के प्रबंधक विजय शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण एक विचारधारा है ब्राह्मण बंधुओं को सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाए के साथ ही साथ अपने समाज के साथ भी कंधा से कंधा मिला कर चलने की जरूरत है I बैठक को जिला संरक्षक विजय पाण्डेय जिला प्रभारी संतोष पाण्डेय प्रधानाचार्य पुंडरिक मिश्रा आदि ब्राह्मणों ने भी संबोधित करते हुए समाज हित की बातें कही और संगठन को विस्तार रूप देने के लिए एक बने नेक बने की राह पर अग्रसर होने का नारा लगा कर समाज के लोगों में एकता लाने की बातें कही गई I कार्यक्रम का शुभारंभ पंo वशिष्ठ शुक्ल के वैदिक मंत्रों के बीच मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया और प्रबंधक राजीव कुमार दीक्षित व संचालन प्रमोद पाण्डेय ने की I विनय शुक्ला व अमित शुक्ला की देख – रेख में बैठक का आयोजन किया गया I

इस अवसर पर नवीन प्रकाश पाण्डेय,नवनीत मिश्रा, सौरभ शुक्ला, प्रियांशु , प्रदुम्मन पाण्डेय, बालकृष्ण दिक्षित, दिवाकर पाण्डेय, अनिल कुमार पाण्डेय, हरिओम मिश्रा,घनश्याम दिक्षित, कार्तिकेय चौबे, रामानंद चौबे, उमाशंकर पाण्डेय आदि ब्राह्मण उपस्थित रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking