News Addaa WhatsApp Group Join करें

ब्रह्मस्थान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीण आक्रोशित , कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 27, 2025  |  6:09 PM

965 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ब्रह्मस्थान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीण आक्रोशित , कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

तमकुहीराज,कुशीनगर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत माधोपुर बुजुर्ग में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने ब्रह्मस्थान की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को खुलकर सामने आया। तहसील प्रशासन द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने ब्रह्मस्थान परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्वजों के समय से गांव में स्थापित ब्रह्मस्थान की भूमि राजस्व कर्मियों की लापरवाही के चलते अभिलेखों में बंजर खाते में दर्ज है, जबकि खसरा में ब्रह्मस्थान अंकित है। इसी का लाभ उठाकर एक वर्ग विशेष के व्यक्ति द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इस स्थल पर हिंदू समाज की गहरी आस्था जुड़ी हुई है और वर्षों से यहां पूजा-अर्चना होती चली आ रही है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे केशव राय एवं श्रीकृष्ण पांडेय ने आरोप लगाया कि तहसीलदार तमकुहीराज के न्यायालय से बेदखली और जुर्माने का आदेश पारित होने के बावजूद अब तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मस्थान की चहारदीवारी के भीतर हिंदू आस्था के खिलाफ आचरण किए जाने से गांव का हिंदू जनमानस आहत है।।ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो वे ब्रह्मस्थान की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करेंगे और आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन में राजू प्रकाश श्रीवास्तव, सुदामा गुप्ता, बृजेश श्रीवास्तव, विजय कुशवाहा, सदानंद कुशवाहा, मोहन प्रसाद, सेठ गुप्ता, कृष्णा कुशवाहा, अम्बरीष कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking