News Addaa WhatsApp Group Join करें

बीआर एम विद्यालय सलेमगढ़ ने मनाया आठवां वार्षिकोत्सव

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 8, 2023  |  6:57 PM

627 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बीआर एम विद्यालय सलेमगढ़ ने मनाया आठवां वार्षिकोत्सव WhatsApp
Responsive image
  • पौधे के नर्सरी जैसा होता है, विद्यालय : राम इकबाली राय
  • मेरा प्रयास होता है की ग्रामीण क्षेत्र में भी बच्चो को मिले उच्च शिक्षा : सुरेश मिश्र,डायरेक्टर

कुशीनगर । शिक्षा की मंदिर विधालय भी एक पौधो का नर्सरी जैसा होता है, जैसे मेरा रख रखाव होगा वैसा ही फल,फूल का लाभ भी हम ले सकते है। इस लिए हमे अपने पाल्य का नामंकन उसी संस्थान में करना चाहिए जहां शिक्षा का मानक उच्च कोटि का हो।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

उक्त बाते जिले के सेवरही विकास खण्ड अंतर्गत सलेमगढ बाजार में बीआर एम स्कूल जो उत्तर प्रदेश व बिहार सीमा पर स्थित है, के आठवां वार्षिकोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि के पद से उपस्थित छात्र, छ्त्राए,अभिभावकों के बीच कही। जानकारी हो की बड़े ही घूम धाम से मनाए जा रहे आठवां वर्ष गांठ के अवसर पर विधालय परिसर में संगीत की धुन पर नाटक व भाषण कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही विद्यार्थीयों में पुरस्कार वितरण करने के बाद कक्षा दस के विद्यार्थियों का विदाई भी ससम्मान किया गया।

बताते चलें की शिक्षा जगत में इस विद्यालय का अपना एक अलग ही पहचान है। यहां अंग्रेजी माध्यम के साथ ही खेल कूद व सामाजिक जागरूकता अभियान को ध्यान में रखते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाया जाता है। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक राम इकबाली राय रहे। साथ ही क्रार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जी और विद्यालय के डायरेक्टर सुरेश प्रसाद मिश्रा जी ने फीता काट कर किया । विद्यालय में एक फरवरी से ही तरह तरह का खेल प्रतियोगिता का आयोजन करके विजेताओं का चयन किया जा रहा था। वही पांच फरवरी को गोरखपुर से प्रसिद्ध दस डाक्टरों की टीम के नेतृत्व में रक्त दान शिविर का भी आयोजन करके अपने बच्चों के साथ ही आमलोग के स्वास्थ्य जांच करवाया गया। शिविर में नेत्र रोग, अस्थि रोग, बाल रोग, चेस्ट रोग, व स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के साथ ही फिजीशियन व क्रिटिकल विशेषज्ञ भी उपस्थित लोगों का उपचार करने के साथ ही नि शुल्क दवा का वितरण किया, जिसमें हजारों लोगों ने लाभ उठाया। साथ ही उत्साहित नवजवानों ने भी रक्तदान करके एक मिसाल बनाया।

उक्त जानकारी अपने संबोधन में विद्यालय के डायरेक्टर अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद मिश्रा ने कहा की बृजराज मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित यह विद्यालय अभिभावकों व आमलोगों के विस्वास पर हमेशा खडा उतरने का प्रयास करता रहेगा। स्थापना दिवस पर हमारे यहां आज निशुल्क नामांकन की सुविधा अभिभावको के लिए उपलब्ध है। ज्यादा लाभ ले और अपने बच्चों का दाखिला करवाएं। वही बच्चों द्वारा सामाज में फैली कुप्रथा पर नाटक व भाषण से जैसे नशा, चोरी, भुण हत्या, शिक्षा सहीत तमाम ज्वलनशील मुद्दों को उठाया गया। उपस्थित लोगों को जरूर सोचने पर मजबुर किया, बच्चे तरह के पोशाक में आकर्षण का केंद्र रहे। विगत वर्ष अपने कक्षा में अव्वल रहे व प्रांगण में हुए खेल प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थीयों को आए हुए अतिथियों के हाथो सम्मानित किया गया। साथ ही विदाई समारोह में ऋषभ कुमार मिश्रा, श्रीयम मिश्रा, आरिफ अली, इंजामामौल हक, आयुष पांडेय, मनीषा राय, लैला फिरदोश, रिया श्रीवास्तव, स्नेहा शुक्ला व रितिका राय को विद्यालय परिवार ने प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित करने के साथ उज्जवल भविष्य की मनोकामना के साथ विदा किया। अपने विदाई समारोह में मनीषा ने विद्यालय में गुजारे वह लम्हा जब शिक्षक डांटते दुलारते व अपने साथीयो से हुए हर नोक झोंक को एक फिल्म की तरह प्रस्तुत किया तो हर आखे नमः हो गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधुर श्याम राय, भाजपा के युवा नेता निलय सिंह,पहवारी मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र मिश्रा, दुर्गेशवर मिश्रा, पत्रकार रजनीश कुमार राय, सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी, अशोक द्विवेदी, श्री राम मिश्र, राम प्रवेश जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक व प्रधानाचार्य राजन कुमार मिश्रा ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन बी के पाठक, रामाश्रय चौहान व दिलीप राय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोल्डी मिश्रा, राजेश तिवारी, गुड़िया त्रिपाठी, पंकज पाठक, सुभाष कुमार, अश्वनी पटेल, कमलेश तिवारी के साथ सभी अध्यापक व कर्मचारीगण का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking