News Addaa WhatsApp Group Join करें

बरवापट्टी : ज्वेलर्स दुकान से 83 हजार की लूट , जांच में जुटी पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 19, 2025  |  4:53 AM

268 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बरवापट्टी : ज्वेलर्स दुकान से 83 हजार की लूट , जांच में जुटी पुलिस WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बरवापट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार के देर शाम एक ज्वेलर्स दुकान से ग्राहक बन कर आए लुटेरों ने लगभग ८३ हजार रुपए के गहने को तमंचे दिखा कर लूटने की बात सामने आ रही हैं। इस घटना को लेकर चर्चाओं की बाजार गर्म है,स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।

आपके लिए और..- श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा, राजस्व टीम...

बताते चले कि थाना बारावपट्टी क्षेत्र के धोबीघटवा बाजार स्थित मां लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान पर मंगलवार के शाम छः बजे के आसपास सर्राफा व्यवसायी सोनू वर्मा निवासी वार्ड नंबर 12 नगर पंचायत सेवरही पटेल नगर ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि दो अज्ञात लोग मेरे दुकान पर आए और पहले 83 हजार रुपए का गहना निकलवा लिए तथा उसका पर्ची भी बनवा लिए और पैसा देने के समय एक व्यक्ति द्वारा असलहा दिखाकर बोले कि चुपचाप बैठे रहो ।शोरगुल करोगे तो गोली मार देंगे। उसके पास पड़ा मोबाइल ले लिए और सीसी टीबी कैमरा का डीवीआर भी काट कर लेकर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद सराफा व्यवसायी ने बाहर निकल घटना की हल्ला मचाया।

मजे की बात यह है कि घटना के समय घटना स्थल से सौ मीटर दूरी पर पुलिस फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा था। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली तो दुकान पर तत्काल पहुंच कर छानबीन में जुट गई।जिस रास्ते से लुटेरे की सूचना भागने को बताया वह रास्ता पकडंडी है जो बिहार के तरफ जाता है।

सीओ तमकुहीराज ने देर रात न्यूज अड्डा को बताया कि मामला को संज्ञान में आते ही पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दिया गया हैं। ज्वेलर्स दुकानदार द्वारा कुछ बढ़ा चढ़ा कर जानकारियां दिया जा रहा है,पुलिस हर एक बिंदु पर अपनी पैनी नज़र लगाई है,घटना की खुलासा के लिए स्वाट टीम के साथ पुलिस की अन्य टीम जुटी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking