खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में हुए मारपीट के मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला के हाथ में धारदार हथियार व अन्य के हाथ लाठी डंडे से लैस होकर दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला करते देखे जा रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन घायल लोग पुलिस पर विपक्षियों का बढ़ा चढ़ा कर मुकदमा लिखने का आरोप लगा रहे हैं।
खड्डा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी कुरैशा खातून पत्नी जहीर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी उसके पिता अपनी देखभाल नहीं हो पाने के चलते उसके साथ रहते हैं। रविवार को उसका भाई कलामुद्दीन कुछ अन्य लोगों को सोहरौना गांव से लेकर बसडीला पहुंचा, पिता को दरवाजे से खींचकर पीटा, विरोध पर उसे उसके बेटे और पति को पीट- पीट कर मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने उक्त प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला और उसके बेटे ने आरोप लगाया है कि लाठी डंडे और राड से पीटा गया, जिससे बेटे नूर आलम का हाथ टूट गया, हथियार भी पुलिस ने कब्जे में लिया लेकिन पुलिस ने घटना का अल्पीकरण कर दिया और विपक्षियों की ओर से महिला और उसके परिवार को उल्टे फंसा कर गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखाया गया है जो सरासर ग़लत है। वहीं घटना के तीन दिन बाद एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक अधेड़ महिला हाथ में धारदार हथियार लेकर एक व्यक्ति को निशाना बनाकर चला रही है। एक अधेड़ बुजुर्ग द्वारा लाठी भी एक लोग पर चलाए देखा जा रहा है।
एक पक्ष के लोगों ने घटना की जांच कर दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रहा है। हालांकि न्यूज़ अड्डा इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से छानबीन में जुटी हुई है।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…