कसया/कुशीनगर । जानकारी अनुसार बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर ने विद्यार्थियों और अध्यापकों के अध्ययन के लिए आधारभूत सुविधाओं वाले राष्ट्रीय पुस्तकालय एवं सूचना सेवा सम्भाग (N – List) की सदस्यता ले लिया है। इससे महाविद्यालय के इतिहास में आज की अध्ययन जरूरतों के हिसाब से एक नया अध्याय जुड़ गया है। आज के समय में जबकि ई कंटेंट, ई एजुकेशन और ई परीक्षाओं को दुनिया की ढेर सारी प्रतिष्ठित संस्थाएं अध्ययन के विकल्प के रूप में देख रही हैं, पूर्वांचल के इस पिछड़े इलाके
में इस तरह की सेवा अध्यापकों और विद्यार्थियों को दुनिया के अद्यतन अध्ययन और जानकारियों से जोड़ेगी। इसके तहत लगभग 6000 प्रतिष्ठित जर्नल्स तथा 185000 e किताबों को ऑनलाइन पढ़ा जा सकता है।सभी फैकल्टीज,शोध छात्र एवं स्नातकोत्तर एवं स्नातक के छात्र अपना ईमेल एवं मोबाइल नंबर देकर यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं।N-List से जुड़ने पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
राज पाठक/न्यूज़ अड्डा
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…