News Addaa WhatsApp Group Join करें

बौद्ध महासभा ने की कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 18, 2023  |  8:04 PM

957 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बौद्ध महासभा ने की कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग

कसया/कुशीनगर। भारतीय बौद्ध महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंद्र बौद्ध ने रेल मंत्री को पत्रक भेज कर बौद्ध स्थली कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग किया है l

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

श्री बौद्ध ने कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग करते हुए कहा है कि कुशीनगर गोरखपुर मण्डल का जिला है l वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी भी गोरखपुर से ही आते है, जिसके कारण यहाँ की जनता को उनसे काफ़ी अपेक्षा है l इसके साथ ही कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापारिनिर्वाण स्थलीय होने के कारण यहाँ देशी – विदेशी पर्यटक व श्रद्धालु आते है। यहाँ सड़क व वायु मार्ग का सुदृढ़ व्यवस्था है लेकिन जनहित में रेल मार्ग से कुशीनगर व कसया को जोड़ना उचित और महत्ती पहल होगा l

बौद्ध सतीश चंद ने रेल मंत्री के अलावा प्रधानमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, महाप्रबंधक पूर्वत्तर रेलवे वाराणसी मंडल व सांसद कुशीनगर को भी पत्रक भेज कर कुशीनगर को रेल लाइन से जोड़ने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking