News Addaa WhatsApp Group

बुजुर्ग को पानी में डूबो कर जान मारने की कोशिश, गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 1, 2025  |  7:37 PM

100 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बुजुर्ग को पानी में डूबो कर जान मारने की कोशिश, गिरफ्तार
  • खड्डा थाना क्षेत्र के नारायनपुर की घटना

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में दो दिन पूर्व खेत में शौच करने से मना करने पर एक युवक द्वारा जान से मारने की नियत से बुजुर्ग को पानी में डूबो कर मारने पीटने एवं वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी अभियुक्त बेचू भारती को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है वहीं एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है।

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी छेदी शर्मा ने खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गांव के बेचू व एक अन्य किशोर उसे बार- बार चिढ़ाते थे, बीते 29 सितम्बर की सुबह 7 बजे के करीब खेत में धान काटने गये थे तो दोनों वहां पहले से मौजूद थे और खेत में शौच करने लगे मना करने पर खेत में लगे पानी में खींचकर ले गए और मारने- पीटने लगे और डूबो कर जान मारने की कोशिश की। और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट एवं आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई थी। बुधवार को निरीक्षक अपराध अवधेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त बेचू भारती पुत्र सुबाष निवासी नारायनपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जबकि घटना में शामिल एक बार अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking