News Addaa WhatsApp Group

ईद पर पडरौना में गुलजार रहा बाजार, खरीदारी के लिए लगी भीड़

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 1, 2022  |  9:19 PM

557 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ईद पर पडरौना में गुलजार रहा बाजार, खरीदारी के लिए लगी भीड़

गोल्डेन कुशवाहा/न्यूज अड्डा

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

पडरौना/कुशीनगर। रमजान महीना आज अंतिम दिन हो जायेगा,इसमें पुरे महिने तक मुसलमान रोजा रखते हैं। इसमें सूर्योदय होने से सूर्य अस्त होने तक कुछ खाया और पीया नहीं जाता। रोजे सुबह सहरी के साथ रखा जाता है और इफ्तार के साथ खत्म कर दिया जाता है। कहा जाता है कि पाक महीने में ही कुरान-ए-पाक नाजिल हुआ था और हर बालिग मुसलमान पर 30 दिन रोज़े रखना फर्ज़ है।

इस्लामिक मान्यता के मुताबिक रमजान के महीने में अल्लाह लोगों पर मेहरबान होते हैं और रहमतों की बारिश करते हैं। ये भी मान्यता है कि इस महीने में फर्ज नमाजों का सवाब 70 गुणा बढ़ जाता है। माना जाता है कि रमजान का महीना आते ही जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। रमजान का महीना खत्म होने के बाद ईद का पर्व मनाया जाता है।

रविवार रमजान के महीने का अंतिम रोजा था। ईद पर रोजेदारों ने सुरक्षा,बिजली-पानी और सफाई की व्यवस्था करने की मांग की है। रमजान महीने के अंतिम दिन होते ही रोजेदारों की भीड़ से पड़रौना में बाजार गुलजार हैं और दुकानें सज गई थी। ईद पर नमाज अदा करने वाले मुसलमान भाइयों के लिए खरीदारी को लेकर दुकानदार देर तक अपनी दुकानें खोले हुए थे। फेनी,सेवई, खजूर, खजला आदि की दुकानों पर शाम होते ही लोग जुट गए थे। ईद के दिन फैनी,सेवईं,के साथ अलग-अलग किस्म के सेवईं बाजारों में मौजूद था।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking