News Addaa WhatsApp Group Join करें

छठ पर्व पर सतर्क हुई कुशीनगर पुलिस : एडीजी गोरखपुर जोन ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 25, 2025  |  9:49 PM

129 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छठ पर्व पर सतर्क हुई कुशीनगर पुलिस : एडीजी गोरखपुर जोन ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

 

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

कुशीनगर। आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शनिवार को पुलिस लाइंस स्थित सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर जोन अशोक मुथा जैन ने जनपद के कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार सहित जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।एडीजी ने बैठक में अपराध अनावरण, विवेचना निस्तारण, निरोधात्मक कार्यवाही तथा अभियोजन की प्रगति पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

छठ पर्व पर सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एडीजी

आगामी छठ महापर्व को देखते हुए एडीजी ने निर्देश दिए कि सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, गोताखोरों व राहत दल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था, पार्किंग और प्रकाश की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उन्होंने कहा, “त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

बैठक में मिशन शक्ति अभियान की प्रगति पर भी समीक्षा की गई। एडीजी ने निर्देश दिया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए और पुलिस थानों पर आने वाली प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए।एडीजी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे नियमित जनसुनवाई करें और जनता से सीधा संवाद बनाकर पुलिस की छवि को और मजबूत करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking