News Addaa WhatsApp Group Join करें

छठ पूजा की रात लाखों की चोरी, आधे घंटे देरी से पहुंची पुलिस ने घर में घुसने से किया इनकार एफआईआर दर्ज न होने से पीड़ित परेशान, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 28, 2025  |  8:39 PM

228 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छठ पूजा की रात लाखों की चोरी, आधे घंटे देरी से पहुंची पुलिस ने घर में घुसने से किया इनकार एफआईआर दर्ज न होने से पीड़ित परेशान, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तमकुही राज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव स्थित सिटी लॉज में छठ पूजा की रात चोरों ने एक संयुक्त परिवार के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस बीच 27/28 अक्टूबर की देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सभी कमरों की तलाशी लेते हुए लगभग तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा कीमती सामान उड़ा ले गए।चोरों ने चोरी के दौरान पंखा भी चला रखा था जिससे परदे के हिलते देख पड़ोसी युवक को शक हुआ। उसने परिजनों को जगाया और 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

सूचना के लगभग आधे घंटे बाद रात करीब 1:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर छानबीन करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि “जब तक घर वाले नहीं आएंगे, हम अंदर प्रवेश नहीं कर सकते।” इसी बीच चोर पीछे के रास्ते दो मंजिला मकान से कूदकर बालू की ढेरी पर उतरते हुए फरार हो गए।

इस संबंध में जानकारी के लिए थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने समय की व्यस्तता का हवाला देते हुए स्पष्ट जानकारी देने से परहेज़ किया।
इसी प्रकार कस्बा चौकी प्रभारी वेद प्रकाश सिंह से संपर्क करने पर भी ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार द्वारा थाना में आवेदन दे दिया गया हैं,लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी नाराजगी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

–

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking