News Addaa WhatsApp Group Join करें

चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के सामंजस्य से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास – डॉ राजेश

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jan 16, 2025  |  6:57 PM

91 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के सामंजस्य से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास – डॉ राजेश

मथौली बाजार/कुशीनगर। नपं मथौली कस्बा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीचक मथौली पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (एन,के,एस,के)के अन्तर्गत हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से शुरू हुआ।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

प्रशिक्षण मे प्रशिक्षक दीपक मिश्रा ने कहा कि कक्षा 6-12 तक के विद्यालयो में दो शिक्षक हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर बनाये जायेंगे।जिनमे एक महिला व एक पुरुष शिक्षक होगा।जिनका कार्य प्रत्येक मंगलवार को स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था सम्बन्धी क्रिया-कलाप की जानकारी देंगे।

चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार मद्धेशिया ने किया। उन्होंने ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के सामंजस्य से ही होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। बच्चों को किशोरावस्था में परिवर्तन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर बच्चों को गुरुजन जानकारी देंगे। जिससे 6-12 विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिल सके।

इस दौरान प्रशिक्षण डॉ दीपक मिश्रा, डा० रागिनी मिश्रा,एआरपी शिक्षक विपिन कुमार, ब्यास मुनि सिंह, राधेश्याम वर्मा,तेज प्रताप सिंह,राम गोपाल सिंह,यशपाल,शकिल आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking