अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने रविवार को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने
मुकदमा अपराध संख्या 152/2026 चोरी के घटना का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्त अजीत चौधरी उर्फ छोटू पुत्र रामकृपाल निवासी ग्राम भलुही सतपोखरिया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल प्लेटिना बरामद किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा,उपनिरीक्षक नवनीत राय, उपनिरीक्षक विपिन सिंह,हेड कांस्टेबल पवनेश कुमार पाण्डेय,कांस्टेबल मारकण्डेय यादव शामिल रहे।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…