News Addaa WhatsApp Group Join करें

चोरी, तस्करी पर नकेल कसने की तैयारी: SP कुशीनगर ने चौकीदारों को दिया टास्क, बढ़ेगी रात गश्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 29, 2025  |  3:19 PM

213 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चोरी, तस्करी पर नकेल कसने की तैयारी: SP कुशीनगर ने चौकीदारों को दिया टास्क, बढ़ेगी रात गश्त WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और जमीनी स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करने हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में हाईवे एवं बॉर्डर क्षेत्र से जुड़े थानों के चौकीदारों का सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान चौकीदारों को दिशा-निर्देश देने के साथ आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों के साथ गौ-तस्करी, चोरी-नकबजनी, अवैध शराब तस्करी तथा अन्य संगीन अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत होगा, तो अपराध नियंत्रण और भी प्रभावी रूप से किया जा सकेगा।

SP ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी आपराधिक सूचना को बिना देर किए पुलिस तक पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौकीदार पुलिस और ग्रामीणों के बीच सबसे मजबूत कड़ी हैं, इसलिए उनकी सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों की समस्याओं, कार्य क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और व्यवस्थागत कमियों को भी व्यक्तिगत रूप से सुना तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।

चौकीदारों के मनोबल को बढ़ाने और उनके कर्तव्यों के निर्वहन में सुगमता लाने के उद्देश्य से SP कुशीनगर द्वारा कुल 81 चौकीदारों (पुरुष–77, महिला–04) को नई साइकिलें वितरित की गईं। इनमें थाना खड्डा से 15, पटहेरवा से 10, सेवरही से 10, हनुमानगंज से 08, चौराखास से 08, तमकुहीराज से 08, तरयासुजान से 06, बरवापट्टी से 06, अहिरौली बाजार से 05, कोतवाली हाटा से 04 तथा नेबुआ नौरंगिया से 01 चौकीदार शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि नए संसाधन और निर्देशों के साथ चौकीदार ग्रामीण सुरक्षा व अपराध नियंत्रण प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking