News Addaa WhatsApp Group Join करें

चोरों का गिरोह सक्रिय, मुंड़ेरा गाँव के दो घरों में हुई चोरी

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Aug 31, 2025  |  8:14 PM

277 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चोरों का गिरोह सक्रिय, मुंड़ेरा गाँव के दो घरों में हुई चोरी WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र अंतर्गत स्थित मुंड़ेरा गाँव में बीते 30 अगस्त शनिवार की रात में जहाँ एक घर के जंगले का गिरिल तोड़ कर वहीं बगल के दूसरे घर के फाटक का कुंडी तोड़ कर अज्ञात चोरों द्वारा गाँव के दो घरों में चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है l सूचना पर पहुँची पीआरवी पुलिस सहित चौकी बोदरवार की पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर घटना के वावत जानकारी हासिल किया गया l

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

मिली जानकारी के अनुसार थाना कप्तानगंज अंतर्गत मुड़ेरा गाँव निवासी रामपति सिंह के घर में लगे हुए जंगले के गिरिल को तोड़ कर अज्ञात चोर घर के अंदर घुसे l इस दौरान परिवार के लोग छत पर सो रहे थे l घर को सुनसान पाकर पूरे इत्मिनान से चोरों द्वारा आलमारी और बाक्स के तालों को तोड़ कर नगदी सहित लाखों की चोरी की गई l इसी कड़ी में अज्ञात चोरों द्वारा बगल के राजेंद्र सिंह के घर में भी फाटक की कुंडी को तोड़ घर के अंदर घुस कर नगदी और जेवरों को चुरा रहे थे l

उसी दौरान परिवार के लोगों में जागरण हो गया और चोर वहाँ से भाग निकले l चोरी की घटना को सुनते ही धीरे धीरे गाँव के लोग जुट गए l तथा इसकी सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बोदरवार की पुलिस सहित 112 पीआरवी की पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर जाँच पड़ताल करते हुए जानकारी ली गई l इस संबंध में बोदरवार चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया की पीड़ितों से तहरीर नही मिली है l पुलिस कार्यवाही में लगी हुई है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking