News Addaa WhatsApp Group Join करें

जटहा थाना क्षेत्र में तेरह वर्षीय बच्चे पर जानलेवा हमला का मामला! आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, मेडिकल कालेज से बच्चे का हुआ डिसचार्य

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 13, 2021  |  6:49 PM

654 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जटहा थाना क्षेत्र में तेरह वर्षीय बच्चे पर जानलेवा हमला का मामला! आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, मेडिकल कालेज से बच्चे का हुआ डिसचार्य
पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।जटहा थाना क्षेत्र में पुर्नहा मिश्र गांव में रविवार की शाम को एक बुजुर्ग के तरफ से एक 13 वर्षीय किशोर को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर देने के मामले में, पुलिस में तहरीर के आधार पर  सोमवार की शाम को आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर घायल किशोर का इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिल गई है।
जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पुर्नहा मिश्र गांव में रविवार की शाम को खेत गए 13 वर्षीय किशोर नेशार को गांव के ही एक बुजुर्ग ने धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराए, इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिए। सोमवार की सुबह मेडिकल कॉलेज से नेशार को छुट्टी मिल गई। इधर घायल नेशार के पिता सत्तार की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकी इस मामले में आरोपी पुलिस को कोई वजह नही बता रहा है कि उसने हमला क्यों किया।
इस संबंध में एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुबाष के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking