News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना नगर में कैटलिस्ट सेंटर का हुआ उद्घाटन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 20, 2024  |  12:19 PM

204 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना नगर में कैटलिस्ट सेंटर का हुआ उद्घाटन WhatsApp
Responsive image
  • एजुकेशन कोटा से नही बल्कि टीचर से होता है- रजनीश सर

कुशीनगर। पडरौना नगर स्थित होटल शिवराम पैलेस में कैटलिस्ट केएसएस पडरौना ब्रांच के द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। इंजीनियरिंग और मेडिकल समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए कैटलिस्ट गोरखपुर कोचिंग सेंटर ने अपना नया क्लासरूम सेंटर पडरौना में खोला है। यह सेंटर पडरौना शहर में नीट, आईआईटी जेईई, ओलिंपियाड कोचिंग और फाउंडेशन कोर्सों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। यह नया सेंटर विद्यार्थियों को अपने निवास स्थान पर ही गुणवत्तापूर्ण प्रत्यक्ष कोचिंग सेवायें दी जायेगी।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैटलिस्ट गोरखपुर के प्रबंधक इंजीनयर रजनीश सर ने सरस्वती माँ के चित्र पर पूजन अर्चन करके किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजनीश सर ने कहा कि एजुकेशन कोटा से नही बल्कि टीचर से होता है। वर्ष 2004 लगातार 20 वर्षो से कैटलिस्ट बच्चों को शिक्षा दे रहा है। हमारी टीम में आईआईटीएन्स, डॉक्टर्स व अनुभवी शिक्षक शामिल है जो बेहतर शिक्षा देते है। डायरेक्टर अरुण मिश्रा ने बताया कि कैटलिस्ट केएसएस पडरौना की टीम अपने छात्रों को स्टडी मैटेरियल्स, टेस्ट सीरीज, एप्प व लाइब्रेरी की सुविधा देंगी। इसमें पंजीकृत सभी छात्रों को फाउंडेशन कोर्स के साथ ही कंप्यूटर की निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनीत सर ने कहा कि पडरौना आर्थिक दृष्टि से कमजोर क्षेत्र है। हमारा उद्देश्य उन छात्रों को डॉक्टर व इंजीनियर बनाना है जो संसाधन न होने के कारण कोटा व दिल्ली नही जा सकते। कार्यक्रम का संचालन बलराम सिंह ने किया।

सेमिनार को इब्राहिम सर, डीएन मिश्रा, दीपक सर, जेडीएस के रवि सर, सेंट थ्रेसस के अजय सर, हाजी कान्वेंट के बीएन मिश्रा ने संबोधित किया तथा शिक्षा के महत्व को बताया। अंत मे मैथ के एचओडी विजय सर ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक दुर्गेश सर, अमरीश प्रताप सिंह, असफाक सर, संगम सर, जयपुरिया के अरमान खान, अरुण चौबे, सुजीत पांडेय,पुनिता सिंह, उत्तम गुप्ता, पंकज पासवान, सन्नी यादव, आदित्य पांडेय सहित सैकड़ों छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking