News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान किया है – विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 2, 2021  |  7:04 PM

988 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान किया है – विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।कुशीनगर विधानसभा विधायक रजनीकांत कांत मणि त्रिपाठी ने अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को फूल माला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

आयोजित सम्मान समारोह में विधायक श्री मणि ने भाजपा महिला मोर्चा के योगदान की सराहना करते हुए सरकारी योजनाओं की चर्चा की और कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश का बहुत तेजी से विकास हुआ है और राष्ट्र के उत्थान में नारी शक्ति की भूमिका सर्वोपरी है। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उज्ज्वला योजना, आवास, राशनकार्ड, शौचालय आदि योजनाओं से आच्छादित कर महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी के सहयोग से पार्टी भारी बहुमत से पुनः सरकार बनाएगी। विधायक श्री मणि ने श्री जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय, जिला महामंत्री रूपम सिंह, जिलाउपाध्यक्ष वंदना ठाकुर, जिलामंत्रीअर्चना चौबे, मुन्नी तिवारी, मीडिया प्रभारी पूनम जायसवाल, इंद्रावती देवी, सुगंधा सिंह, अंजू पण्डेय, मीना देवी, सुषमा शर्मा सहित भाजपा महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking