खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती संगीता वर्मा ने शनिवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को सफाई कीट वितरित किए। सफाई कीट पाकर सफाई कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे।
खड्डा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार को चेयरमैन श्रीमती संगीता वर्मा ने सभी सफाईकर्मियों को जैकेट, टोपी, मास्क, ग्लब्स इत्यादि आवश्यक सामाग्री वितरित कर सम्मानित किया।
चेयरमैन श्रीमती वर्मा ने कहा कि नगर को निरंतर स्वच्छ, सुंदर बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को इन सामानों के साथ काम करने में सहूलियत मिलेगी और सभी पूरे मनोयोग से काम करके नगर को आदर्श नगर पंचायत बनाए रखने में भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। इस दौरान नगर पंचायत के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…