News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर के चन्दन राज बने सपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी में राष्ट्रिय सचिव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 17, 2023  |  7:51 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर के चन्दन राज बने सपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी में राष्ट्रिय सचिव
  • समाजवादी पार्टी को गतिशीलता प्रदान करेंगे -चन्दन राज

कसया/कुशीनगर । राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा में दलित,पिछड़ा समाज को जोड़ने के लिए समाज के दबे कुचले लोगो में जागरूकता लाने के लिए समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब अम्बेडकर के नाम से एक फ्रंटल समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी बनाया हैl इस फ्रंटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित नेता मिठाई लाल भारती को बनाया गया l यह फ्रंटल समाजवादी पार्टी में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका में काम कर रही हैl

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर को मानने वाले दलित समाज को एकत्रित कर समाजवादी पार्टी में अधिक से अधिक दलित समाज जुड़े और दलित समाज का अहम भूमिका हो, इसलिए समाजवादी बाबा अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी का का गठन कर रहे हैं तथा हर जिले में विस्तार कर रहे हैं,उसी क्रम में राष्ट्रीय कार्यकारणी का गठन पूरा कर लिया गया है l रविवार को लखनऊ के गांधी भवन में एक मिटिंग बुलाई गयी,जिसमे राष्ट्रीय कार्यकारणी के सभी सदस्य मौजूद रहे l सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया और सभी से अपील किया किया गया की समाज के सभी दलित पिछड़ों को समाजवादी पार्टी में जोड़ा जाए, ताकि आने वाले 2024में समाजवादी पार्टी के पक्ष में अच्छा परिणाम आएl इसी दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद कुशीनगर के बुद्ध नगरी निवासी चन्दन राज को राष्ट्रीय कार्यकारणी में राष्ट्रिय सचिव बनाया गया l चंदन राज के राष्ट्रिय सचिव बनाये जाने से कुशीनगर जनपद के समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं में काफी खुशी की लहर है l

चन्दन राज ने सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती को आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल एव गतिशीलता प्रदान करेंगेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking