खड्डा/कुशीनगर । नगर पंचायत छितौनी स्थित छितौनी इण्टर कॉलेज में रविवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती से पूर्व रविवार को स्वच्छांजलि देने के क्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा श्रमदान किया गया एवं स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र- छात्राओं में सामान्य ज्ञान, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई।
स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर नगर पंचायत छितौनी अध्यक्ष अशोक निषाद, प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने रवाना किया। इसी क्रम में सामान्य ज्ञान, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हाई स्कूल वर्ग में अनामिका दबगर तथा इण्टर वर्ग में भीम कुमार गौतम प्रथम स्थान प्राप्त किए। मुख्य अतिथि चेयरमैन अशोक निषाद ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनानी चाहिए। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कहा कि सभी प्रतियोगिता के श्रेष्ठ प्रतिभागी को गांधी-शास्त्री जयंती पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक आकाश कुमार सिंह, शिक्षक विजय कुशवाहा, संजीव सिंह, रिपिका, सूरज गोंड़, नीतीश गुप्ता, यादवेंद्र पटेल, सभासद दिलीप कुशवाहा, रुस्तम अली समेत छात्र/छात्रा अभिभावक उपस्थित रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…