News Addaa WhatsApp Group

Chhitauni Inter College/खड्डा: छितौनी इण्टर कालेज में आयोजित हुई पोस्टकार्ड प्रतियोगिता

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 16, 2021  |  4:18 PM

1,558 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Chhitauni Inter College/खड्डा: छितौनी इण्टर कालेज में आयोजित हुई पोस्टकार्ड प्रतियोगिता
  • कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हुआ प्रतियोगिता

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के छितौनी इण्टर कॉलेज में गुरुवार को शिक्षा व साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के 500 छात्र, छात्राओं ने
‘वर्ष 2047 में हमारे सपनों का भारत कैसा होगा’ एवं “स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक” विषय पर अपने विचार लिखे। प्रतियोगिता प्रधानाचार्य सुशील कुमार के नेतृत्व में एवं विभागीय पर्यवेक्षक अभिजीत पांडेय पोस्टमॉस्टर डाक विभाग के उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

पोस्टकार्ड लेखन में सोनाली गुप्ता, संदेश शर्मा, अमरनाथ शर्मा, साहिल शर्मा, रवि कुशवाहा, आशीष शर्मा, मनीषा कुशवाहा, अंजली यादव, राजवेद्र कुशवाहा, हिमांशु कुशवाहा के श्रेष्ठ 10 पोस्टकार्ड को प्रधानमंत्री के अवलोकनार्थ दिल्ली कार्यालय को ईमेल से प्रेषित कर दिया गया है। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता उदय शुक्ल, उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, अध्यापक आदर्श कुमार तिवारी, गुलाब चंद, नरेंद्र प्रसाद, आलोक दीक्षित, राजन, जितेंद्र यादव, शिक्षक महंथ मिश्र, प्रभात मल्ल, विजय कुशवाहा, भरत यादव, गुलाब गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, श्याम सुंदर चौधरी, विवेकानंद यादव, संजीव सिंह, दिनेश यादव,कमरुद्दीन अली अंसारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking