News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज में 12 सितम्बर को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कार्यक्रम स्थल का हुआ निरीक्षण!

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 9, 2021  |  6:54 PM

2,230 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज में 12 सितम्बर को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कार्यक्रम स्थल का हुआ निरीक्षण!

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर कुशीनगर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ साथ संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम स्थल के तलाश में नगर के कई विद्यालय के परिसरों का स्थलीय निरीक्षण किए काफ़ी मंथन के बाद तहसील के पीछे वार्ड माननीय काशीराम नगर में खाली पड़ी जमीन को कार्यक्रम स्थल के लिए निर्धारित किया गया।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ का 12 सितम्बर को कुशीनगर जनपद में कार्यक्रम होना निर्धारित है। जिसके तैयारी के मद्देनजर जिलाधिकारी एस.राज.लिंगम, पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल, कप्तानगंज एस डीएम कोमल यादव, तहसीलदार फरीद अहमद खान,व संबंधित विभागों के अधिकारी नगर के कई विद्यालय हालमार्क वर्ल्ड स्कूल, कनोडिया इण्टर कालेज कप्तानगंज,दादी राज मती महाविद्यालय पटखौली, पी जी सिनियर सेकंड्री स्कूल कप्तानगंज, व महावीर महाविद्यालय कप्तानगंज के साथ साथ लक्ष्मी गंज व रामकोला का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया, तथा हैली पैड व कार्यक्रम स्थल को लेकर आपस में विचार विमर्श व मंथन के उपरान्त तहसील के पीछे वार्ड काशीराम नगर में खाली जमीन में कार्यक्रम स्थल के लिए निर्धारित हुआ है l

इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी विनय कुमार द्वेवेदी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा एच एस ओ संजय कुमार सिंह, लेखपाल शिव मुरारी लाल श्रीवास्तव, मारकण्डेय गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण मोजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक
कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, कुशीनगर द्वारा माह…

कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking