News Addaa WhatsApp Group

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 50.10 लाख गन्ना किसानों को वितरित करेंगे शेयर सर्टिफिकेट

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 11, 2022  |  4:46 PM

495 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 50.10 लाख गन्ना किसानों को वितरित करेंगे शेयर सर्टिफिकेट

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के सहकारी गन्ना विकास समितियों के शेयर प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम लोक भवन लखनऊ में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार कुशीनगर में किया गया। इस अवसर पर जनपद कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने की।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

लोक भवन लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण गन्ना कृषकों को दिखाया गया। लोक भवन लखनऊ में कुछ गन्ना कृषकों ने माननीय मुख्यमंत्री से संवाद भी स्थापित किया। इस क्रम में प्रदेश की सहकारी गन्ना विकास समिति एवं सहकारी चीनी मिल समितियों के 50 लाख10 हज़ार अंश धारक कृषक सदस्यों को अंश प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को अन्नदाता कह कर संबोधित किया गया। उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने में कृषकों के योगदान को उन्होनें अभिनंदनीय बताया।उन्होंने कहा कि किसान को सही तकनीक, सही बीज मिले तथा समय पर चीनी मिल चले। उन्होनें कहा कि इस वर्ष गन्ना कृषकों को गन्ना मूल्य के भुगतान का 82% भुगतान कर दिया गया है और समय पर भुगतान का प्रयास करने का भी आश्वासन उन्होंने दिया।

इस क्रम में उन्होंने कहा कि कोई चीनी मिल आने वाले समय में घाटे में नहीं रहेगी। चीनी मिल के बाय प्रोडक्ट के रुप में शिरा और एथेनॉल इत्यादि से चीनी मिल की आमदनी को कई गुना बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले कल गन्ना किसानों का कल होगा।

इस क्रम में जनपद कुशीनगर से चयनित 32 गन्ना कृषक भी लोकभवन लखनऊ के कार्यक्रम में जनपद का प्रतिनिधित्व करने गए थे। इस क्रम में जनपद कुशीनगर के खड्डा तहसील के एक कृषक सुप्रियमय मालवीय ने माननीय मुख्यमंत्री जी से वार्ता भी की तथा उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री जी को सहकारी गन्ना विकास समिति में अंश प्रमाण पत्र देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री को गन्ना के बकाया भुगतान के लिए भी धन्यवाद दिया। विदित हो कि जनपद कुशीनगर में 02 लाख 20 हज़ार गन्ना कृषक है।

आज के आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित गन्ना कृषको का धन्यवाद करते हुए यह बताया कि किसी भी प्रकार की तकनीक या विधिक सहायता जिला गन्ना अधिकारी द्वारा समय-समय पर दिया जाएगा। इस क्रम में जनपद में उपस्थित 02 लाख 20 हज़ार गन्ना कृषक को उनका शेयर प्रमाण पत्र वितरित किया जाना है जो जल्द ही वितरित कर दिया जाएगा। विदित है कि जनपद में 14 गन्ना समितियां के 100 गन्ना कृषको को आज सभागार में शेयर प्रमाण पत्र वितरित किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा कुछ गन्ना कृषकों को अंश प्रमाण पत्र दिया गया। कुछ प्रमुख कृषकों में भरत नाथ तिवारी, सुरेंद्र, रामविलास, उपेंद्र, दुर्गाशंकर, विजय, दया सिंह आदि थे। जनपद के शेष अन्य कृषकों को गन्ना समिति के स्तर पर ही शेयर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उक्त अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी दिनेश कुमार सैनी व संबंधित गन्ना कृषक आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking