News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोतीचक के बच्चो ने राष्ट्रीय आय छात्रवृति परीक्षा में लहराया परचम

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Apr 26, 2024  |  6:52 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक के बच्चो ने राष्ट्रीय आय छात्रवृति परीक्षा में लहराया परचम

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के परिषदीय विद्यालयों के दर्जनों विद्यालयों के बच्चों का राष्ट्रीय आय छात्रवृति परीक्षा में चयन हुआ है। इन बच्चों को लगातार चार वर्षो तक 12000 रूपये प्रति वर्ष मिलेगा। एक छात्र को चार वर्षो में 48000 रूपये छात्र वृत्ति शासन से मिलेगी।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

संविलयन विद्यालय फर्दमुंडेरा के 4 छात्र/ छात्राओं श्याम राय, पूजा , निकिता गुप्ता तथा अंजली ने राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होकर अपने विद्यालय व माता–पिता का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में कम्पोजित विद्यालय मंगलपुर से तमन्ना खातून , दीपक कश्यप ,बेलहिया भलूहां से अब्दुल करीम व दीपशिखा, सिरसिया से अभिषेक, मुहम्मदा बारी टोला से अनुप कुशवाहा,सिंहपुर से प्रतिमा भारती,चंदनपुर पोखरभिंडा से अनामिका यादव, भैंसही से दिव्यांश चौधरी व सत्यम गौतम, बड़हरा लक्ष्मीपुर से मानसी शर्मा, पुरैनी से अमृता कुमारी, असना से हिमांशु सिंह ,नारायणपुर से समर्थ सिंह , पट्टन से अमृत कुमार सिंह , बेलवा सुदामा से कृष्णा वर्मा तथा राजपुर खास से सभ्या राय ने राष्ट्रीय आय छात्रवृति परीक्षा में चयन पाकर ये साबित कर दिया है कि सरकारी स्कूल आज बहुमुखी प्रतिभाओं का विकास कर छात्र/ छात्राओं को नित नए अवसर उपलब्ध करा रहे हैं |

छात्र/छात्राओं की इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार, जू० शि० स० के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष हारून रशीद, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, ब्लॉक उपाध्याक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव , श्रीमती शीला मल्ल , ब्लॉक मंत्री मोलई प्रसाद प्रजापति, राहुल कुमार, दीपेश सिंह, श्रीधर पांडेय, मारकंडे नाथ त्रिपाठी, सत्वन्त सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, जनार्दन शर्मा, राजेन्द्र शुक्ल, राधेश्याम वर्मा, मुन्ना सिंह, रामगोपाल सिंह आदि शिक्षकों ने खुशी जताई है। और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking