News Addaa WhatsApp Group Join करें

बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Oct 8, 2024  |  3:59 PM

106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर बरडीहा में स्थित विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा आयोजित बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

इस समारोह के मुख्य अतिथि कप्तानगंज ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह के द्वारा द्वीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया साथ ही ध्वजारोहण कर मार्च पास की सलामी ली गई। विशाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है, इस नाते खेल के साथ पढ़ाई भी जरूरी है। बच्चे खूब पढ़े खूब खेले इस बात पर उन्होंने जोर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सियाराम दास इंटर कॉलेज गंभीरपुर के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०प्रमोद कुमार पांडेय,आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हरेकृष्ण पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत खंण्ड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज रीता गुप्ता ने किया। खंण्ड शिक्षा अधिकारी ने खेल के प्रति शिक्षकों तथा बच्चों के उत्साह को देखते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत कंपोजिट विद्यालय मगडीहा की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस खेल प्रतियोगिता में मुकुंद देव सिंह,धर्म प्रकाश पाठक, रजनीश प्रकाश सिंह, महेंद्र प्रसाद,विजय कुशवाहा , डॉक्टर जयप्रकाश मणि, दिनेश कुमार शुक्ला, सतीश सिंह,विनय सिंह सिसौदिया, धनंजय पांडेय, विनोद कुमार ओझा ,पंकज कुमार सिंह,सूचित प्रसाद खेल शिक्षक संजय कुमार गुप्त, जावेद अख्तर,अनुपम सिंह,अजय कुमार, मनोरमा सिंह आदि ने अपना विशेष योगदान दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking