News Addaa WhatsApp Group

छितौनी:नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक निषाद एवं सभासदों को दिलाई गई शपथ

Sanjay Pandey

Reported By:

May 26, 2023  |  8:01 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छितौनी:नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक निषाद एवं सभासदों को दिलाई गई शपथ

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी इण्टर कालेज में शुक्रवार को एक भव्य समारोह के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद एवं सभासदों को एसडीएम भावना सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय कुमार दूबे एवं विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को छितौनी इण्टर कालेज में अध्यक्ष व सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारी की गई। सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच एसडीएम भावना सिंह ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद एवं 15 सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि सांसद विजय दूबे ने भाजपा सरकार में नगर निकायों के अद्वितीय विकास कार्यों के सपनों को साकार करने के संकल्प की बात बताते हुए नवसृजित नगर पंचायत छितौनी में विकास कार्यों की प्रतिबद्धता की बात कही। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जनप्रतिनिधियों के जनता के प्रति जिम्मेदारी बताते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार के संकल्प की बात कही, उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष अशोक निषाद ने विकास कार्यों के संकल्प दोहराते हुए नगर वासियों सहित उपस्थित जनसमूह का आभार जताया। इसके पूर्व मंचासीन अतिथियों को चेयरमैन श्री निषाद ने माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन प्रभाकर पाण्डेय ने किया।

इस दौरान नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी अंबिका सिंह, खड्डा ईओ देवेश मिश्रा, भाजपा नेता सुभाष यादव, अजय गोविन्द राव शिशु, कुणाल राव, विजय तुलस्यान, विकास सिंह, धीरज तिवारी, कुणाल राव, एसएचओ हनुमानगंज रामसहाय चौहान, खड्डा अमित शर्मा, एसआई राजेश शाही, एसआई अनुराग शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking