News Addaa WhatsApp Group Join करें

ऐसा प्रतिनिधि चुनेंगे जो समाज में निराश्रित, असहाय और जरूरतमन्दों के उत्थान के प्रति गंभीर हो

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Feb 16, 2022  |  3:08 PM

612 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ऐसा प्रतिनिधि चुनेंगे जो समाज में निराश्रित, असहाय और जरूरतमन्दों के उत्थान के प्रति गंभीर हो
  • रोटरी क्लब कुशीनगर की बैठक में लोकतंत्र के महापर्व में शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई

कुशीनगर । समाज का हर वर्ग विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को अपनी अपनी कसौटी पर कस रहा है। लोकतंत्र के महापर्व में सभी अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने को तैयार हैं। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर ने बुधवार कुशीनगर स्थित एक रेस्टोरेंट में पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत मतदान के लिए जनमानस से अपील की। सभी रोटेरियन एक बात पर सहमत दिखे कि बिना किसी भेदभाव के रोजगार का सृजन करने वाले, ईमानदार, शिक्षित और सर्व सुलभ को ही अपना रहनुमा चुनेंगे।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल ने कहा कि जातिवाद, धर्मवाद व क्षेत्रवाद से उठकर सर्वसमाज की भलाई और लोकतंत्र की रक्षा करने वाले को ही विधायक चुनेंगे। अध्यक्ष डॉ एमएच खान ने कहा कि शहर और गाँव के विकास के साथ आने वाली प्रमुख समस्याओं के साथ-साथ आम आदमी के जीवन की मुश्किलों को आसान करने वाले जनप्रतिनिधि को ही चुनना सही होगा।

कार्यक्रम का संचालन रोटरी के सचिव वाहिद अली ने करते हुए कहा कि ऐसा प्रतिनिधि चुनेंगे जो समाज में निराश्रित, असहाय और जरूरतमन्दों के उत्थान के प्रति गंभीर हो। देश और समाज के प्रतिभावान युवकों और खिलाड़ियों को उचित सम्मान व स्थान दिलाने हेतु गम्भीरता पूर्वक प्रयास करे। ऐसे संस्थानों को सुविधाएं मुहैया कराने हेतु शासकीय स्तर पर प्रयास करे जो सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हों।

इस बैठक में क्लब संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, उपाध्यक्ष सदरे आलम, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, सह सचिव विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ सुनील सिंह, निदेशक दिनेश कुमार यादव, अंकित गर्ग, अरुण वर्मा, अंकुर तुलस्यान एवं सौरभ जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking