कसया/कुशीनगर। आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संत निरंकारी मण्डल द्वारा आयोजित बुद्धा घाट अमृत परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन का शुभारंभ पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मणि ने कहा कि संत निरंकारी मंडल द्वारा बहुत ही पुनीत कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता को धारण करना और स्वच्छता अपनाना हमारे प्रधानमंत्री का भी सपना है l समाज सेवी व पूर्व प्रत्याशी नगरपालिका परिषद कुशीनगर राकेश जायसवाल ने संत निरंकारी मंडल के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। कहा कि संत निरंकारी मंडल द्वारा विशेष कार्य किया जा रहा है। नदियों की जलाशयों की सफाई निश्चित रूप से प्रदूषण से मुक्ति में अपना अहम योगदान देगा। जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी ने बताया की यह परियोजना भारतवर्ष के 11 सौ से अधिक स्थानों पर 730 शहरों एवं 27 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में विशाल रूप से आयोजित है। बाबा हरदेव सिंह महाराज की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए सद्गुरु माता सुदीक्षा के दिव्य निर्देशन में इस अमृत परियोजना का शुभारंभ हुआ है। माता सुदीक्षा महाराज संदेश है कि जल अमृत के समान है यह परमात्मा द्वारा प्रदत सबसे अमूल्य वस्तु है, इसको संभाला और बचाया जाय। इसकी स्वच्छता हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है। हमारा मन स्वच्छ है निर्मल है तभी मानवता के उत्थान में हमारा योगदान है। विश्व को एकता के सूत्र में हम बांध सकते हैं, जैसे प्रकृति भी हमें एकता की शिक्षा देती है और सबको एक समान अपनी सेवाएं देती है। इस अवसर पर हिंयुवा ब्लॉक प्रभारी विनोद गिरी, सेवादल से राकेश मणि, अनिल राय ज्ञानेंद्र, अखिलेश, सूर्यांश, दीपू, चीनू, अंगद, राजकली, तारा, रवि, विनोद सहित निरंकारी सेवा दल के स्वयंसेवक उपस्थित रहे l
कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…