News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: चाकूबाजी मे एक युवक गंभीर रूप से घायल

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 23, 2022  |  3:10 PM

873 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चाकूबाजी मे एक युवक गंभीर रूप से घायल

कसया/कुशीनगर । कसया थानाक्षेत्र के शहीद भगत सिंह नगर (अनरुधवा) में गुरुवार की देर शाम को चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को गोरखपुर मेडिकल कालेज से पीजीआइ लखनऊ रेफर कर दिया गया है,तीन हमलावरों में से एक को कुशीनगर चौकी पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

रामाभार स्तूप के निकट रहने वाले 17 वर्षीय मुलायम यादव अनरुधवा बड़का टोला में गेहूं की मड़ाई कराने गए थे,देर शाम पैदल घर लौट रहे थे कि रास्ते में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर कहीं जाने के लिए कहा। वह जाने से मना कर दिया तो युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक की पीठ व पसली में लगा है। सूचना मिलते ही स्वजन सीएचसी कसया ले गए। वहां से जिला चिकित्सालय फिर मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शेखर शर्मा, विक्की व झुन्नू पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। एक हमलावर झुन्नू को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, सभी आरोपित घायल के ही गांव के रहने वाले हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking