कुशीनगर। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली।पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। वहीं दिन में सुबह बूंदाबांदी भी हुई। बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। इससे सर्दी और गलन भी बढ़ गई है।
लोगों को उम्मीद थी कि दोपहर में धूप निकलने के बाद उन्हें राहत मिल सकती है। लेकिन बादलों के चलते धूप नहीं खिली तो दिन भर गलन और सर्द हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं। दिन में अधिकतम तापमान जहां 21 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम तापमान 20 -23 सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 11 – 13 सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।सुबह और शाम में आपेक्षिक आर्द्रता क्रमश: 84-96% और 46-55% के बीच रहने की संभावना है। पहले दो दिनों के दौरान पछुआ हवा चलने की संभावना है,जबकि बाकि के दिनों मे पश्चिमी हवा 5-11 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है।बादल छाए रहने के साथ पूर्वानुमानित अवधि के दौरान वर्षा होने की संभावना है
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…