News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में विपक्ष पर सीएम योगी आदित्यनाथ और जेपी नड्डा ने जमकर साधा निशाना

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 24, 2024  |  6:28 PM

115 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में विपक्ष पर सीएम योगी आदित्यनाथ और जेपी नड्डा ने जमकर साधा निशाना WhatsApp
Responsive image
  • योगी बोले: कोरोना काल में गायब हो गए थे कांग्रेस और सपा के लोग
  • जेपी नड्डा ने कहा- फिर एक बार मोदी सरकार के लिए संकल्पित है पूरा उत्‍तर प्रदेश

कुशीनगर। शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित किया।जब सही जगह बटन दबता है तो एम्स, मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर टेक्निकल यूनिवर्सिटी मिलता है और गलत जगह बटन दबता है तो अराजकता और अन्याय का राज आता है।उत्तर प्रदेश पहले असुरक्षा, अराजकता और माफियाराज का गढ़ बना हुआ था। जहाँ हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी पलायन कर रहे थे।आज मोदी जी के आशीर्वाद और योगी जी के परिश्रम से गुंडे-माफिया जमीन में दफन कर दिए गए या जेल में बंद हैं और प्रदेश शांति व विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। गोरखपुर में ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS’ की स्थापना, कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना अकल्पनीय थी। यह योगी जी के प्रयासों और मोदी जी के आशीर्वाद से संभव हुआ है।श्री नड्डा ने कहा कि आने वाले समय में आपके घर का बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर घर की छत पर सौर ऊर्जा लगाई जाएगी। जिससे हर घर को मुफ्त बिजली मिलेगी और जो बिजली बचेगी उसे सरकार खरीदेगी।पहले इंदिरा आवास योजना के तहत एक पंचायत में सिर्फ 2 आवास मिलते थे। जबकि आज पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ आवास का निर्माण किया गया है। अगले पांच साल में 3 करोड़ और नए आवास का निर्माण करवाया जाएगा।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा।वह शुक्रवार को किसान इण्टर कालेज साखोपार में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार दूबे के समर्थन में आयोजित जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के दौरान, दुनिया का कोई नेता नहीं जानता था कि इससे कैसे लड़ा जाए। अमेरिका, यूरोप, जापान जैसे देश तय नहीं कर पाए कि अर्थ जरूरी है या मानवता जरूरी है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने कड़ा फैसला लिया, लॉकडाउन लगाया और कहा, जान है तो जहान है।मोदी जी ने डेढ़ महीने में देश को कोरोना से लड़ने के लिए सक्षम बनाया और फिर मोदी जी ने कहा जान भी है, जहान भी है।लॉकडाउन हटाया और देश को विकास की राह पर अग्रसर किया।कोरोना के वैक्सीन बनने के समय अखिलेश इसे मोदी टीका कहकर लोगों को गुमराह करता था। जब वैक्सीन तैयार हुई तो सबसे पहले इन्होंने ही वह टीका लगवाया। कोरोना से 140 करोड़ देशवासियों को बचाने का काम मोदी जी ने किया। विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि यह घमंडिया गठबंधन दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अतिपिछड़ा विरोधी है क्योंकि इनके आरक्षण पर डाका डालकर ये मुस्लिम तुष्टिकरण करना चाहते हैं।हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट ने धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ फैसला सुनाया है। बाबासाहेब अंबेडकर ने कहा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोलते हैं भ्रष्टाचार हटाओ,घमंडिया गठबंधन वाले बोलते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ।सारे भ्रष्टाचारी एकसाथ हो गये है और इनके सभी नेता या तो बेल पर हैं या जेल में हैं।

मोदी योगी सरकार की सराहना करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना भारत की मार और यूक्रेन युद्ध के चपेट के बावजूद भारत 11 नंबर से चलांग लगाकर मोदी जी के नेतृत्व में पांच नम्बर की अर्थव्यवस्था बना है। और तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे तो भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि उजाले का महत्व तभी समझ में आता है जब अंधेरे की त्रासदी से सामना हुआ हो , अमावस्या को जब तक ध्यान में नहीं रखोगे तब तक पूर्णमासी को नमस्कार करने का मन नहीं होता पूर्णमासी को नमन हम इसलिए करते हैं क्योंकि अमावस्या की रात याद होती है। इसलिए 2014 से पहले का भारत और 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश की स्थिति और मोदी योगी के नेतृत्व में विकसित और बदलते भारत और उत्तर प्रदेश की उजली तस्वीर को ध्यान में रखकर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाईए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है, आतंकवाद और नक्सलवाद नेस्तनाबूद हुआ है। आज देश में अगर कहीं पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान कहता है कि साहब इसमें मेरा कोई हाथ नहीं। पहले सपा और कांग्रेस वाले कहते थे कि पाकिस्तान को मत छेड़ो उसके पास एटम बम है लेकिन मोदी जी के सरकार में पाकिस्तान थर-थर कांप रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं उधर पाकिस्तान की 23 करोड़ जनता अन्न को तरस रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि आज से दस वर्ष पहले इंसेफेलाइटिस से सबसे ज्यादा मौतें कुशीनगर में होती थी लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से कुशीनगर में भी मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बना है, कृषि विश्वविद्यालय बन रहा है। सड़कें चकाचक हो गई है।आज कुशीनगर जिला विकास की मुख्य-धारा से जुड़ गया है।यह बदलते भारत की तस्वीर है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पांच सौ वर्षों के इंतजार को मोदी जी ने समाप्त कर अयोध्या जी में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। जबकि कांग्रेस और सपा वाले प्रभु श्रीराम के वजूद को ही नकारते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच चरणों के मतदान के बाद पूरे देश का एक ही स्वर है कि जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे, अबकी बार चार सौ पार। पूरा देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। कुशीनगर एयरपोर्ट पर विधायक पी.एन पाठक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेटकर स्वागत किया।जनसभा को राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, संगीता यादव, प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा, जिला प्रभारी शकुंतला, चौहान सांसद विजय कुमार दूबे ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन जिला उपाध्यक्ष व लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर पर सावित्री जायसवाल, विधायक पी.एन पाठक,पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय,एमएलसी डॉ रतनपाल सिंह, विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा, मनीष जायसवाल, विनय प्रकाश गोंड, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, अतुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह,अखिलेश मिश्र, लल्लन मिश्र, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक और जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, विधानसभा प्रभारी राधेश्याम दीक्षित, संयोजक डॉ छेदी शर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी व हजारों की संख्या में आम जनता उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking