News Addaa WhatsApp Group

सीओ कसया ने मिशन शक्ती के तहत छात्राओ को किया जागरूक

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 8, 2024  |  6:09 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीओ कसया ने मिशन शक्ती के तहत छात्राओ को किया जागरूक
  • मिशन शक्ति पांचवें चरण के तहत नवजीवन मिशन स्कूल में पुलिस की पाठशाला का हुआ आयोजन
  • कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला कानून की दी जानकारी

कसया। कसया पुलिस की ओर से मंगलवार को कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत नवजीवन मिशन स्कूल में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नारी सुरक्षा जागरूकता एवं पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया।इस दौरान कसया पुलिस ने छात्राओं को महिला सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। इसमें छात्राओं को सुरक्षा को जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने एंटी रोमियों, हेल्पलाइन नंबर के साथ ही छात्राओं को गुड टच-बैड टच को लेकर भी जानकारी दी गई। कोई भी अनहोनी होने पर बिना संकोच पुलिस को सूचित करने के लिए जागरूक किया। कसया पुलिस ने मिशन शक्ति योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला कानून की जानकारी दी। सीओ कसया कुंदन सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा शासन की प्राथमिकता में है। इसके लिए कड़े कानून बने हैं। कोई संदिग्ध गतिविधियां दिखे तो पुलिस को तत्काल जानकारी दें। नाम गोपनीय रहेगा और उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वीमेन पॉवर हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराने पर त्वरित कार्रवाई भी की जाती है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि शासन द्वारा 1090, 112 व 1098 पुलिस हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस पर तुंरत अपनी समस्या साझा करें। पुलिस सदैव तत्पर है। इससे आपराधिक घटनाएं रुकेगी और महिला सशक्त बनेगी।

मिशन शक्ती प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय ने कहा कि छात्राओं को अब डरने की जरुरत नहीं है। उनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस सक्रिय है। एंटी रोमियो स्क्वायड अभियान चलाकर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वीमेन पॉवर हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराने पर त्वरित कार्रवाई भी की जाती है और शिकायत करने वाली छात्रा व महिला का नाम गोपनीय रखा जाता है। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओ को अन्य जानकारियां दी। इस दौरान थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय, मिशन शक्ती प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय, महिला एसआई अंजली त्रिपाठी एसआई कुलदीप मौर्य, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल अभिषेक मौर्य, महेंद्र यादव समेत महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रही।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking