कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज सीओ सर्किल के क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह कालरा पुलिस विभाग के उन अफसरों में जाने जाते हैं जिनसे अपराधी खौफजदा रहा है. अबतक के तमकुहीराज के अपने कार्यकाल में कई पशु तस्करों से अपने नेतृत्व में मुठभेड़ कर उनको हवालात पहुंचा दिया है। तमकुहीराज सीओ सर्किल क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह कलारा बुधवार को न्यूज अड्डा से खास बातचीत में बताया कि उन्होने संकल्प लिया है कि तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र को तस्करो और अपराध जगत से जुड़े कतिपय लोगो के साथ ही अवैध कारोबार में संलिप्त लोगो से मुक्त कराकर ही दम लेंगे साथ ही जनता की नजरों में पुलिस के लिए सम्मान और विश्वाश के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे।
तमकुहीराज से नेस्तनाबूत होंगे अपराध जगत से जुड़े लोग: उन्होंने अपने विभाग के पुलिसकर्मियों को हिदायत दी है कि अपराधियों के भीतर पुलिस का इतना खौफ होना चाहिए कि वे किसी क्राइम को करने से पहले सौ बार सोचे कि इसका अंजाम क्या होगा. अपराध का ग्राफ तस्करी, रंगदारी से लेकर रंजिशन हत्या तक का रहा है. इसी के मद्देनजर साफ शब्दों में कहना है कि क्षेत्र से तस्करो और बदमाशों के गिरोह पर रोक नहीं बल्कि इनका जड़ से ही खात्मा होगा.
सख्त तेवर में हैं सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा: सीओ तमकुहीराज की कार्यशैली ने साफ कर दिया है वे तहसील क्षेत्र से तस्करो और बदमाशों के गिरोह का खात्म करके ही दम लेंगे. दरअसल ये गिरोह क्षेत्र के माहौल को ना केवल बिगाड़ते हैं बल्कि जनता को खौफजदा करने के लिए आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देते हैं. बहरहाल सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा का कहना है कि तस्करो और अपराधियों की नाक में नकेल कैसे डाली जाती है ये वे भली-भांति जानते हैं.
कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…
हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…