News Addaa WhatsApp Group

बौद्ध स्थली कुशीनगर आना पर्यटन भर नहीं बल्कि ज्ञान विज्ञानं, संस्कृतिक,धर्म व इतिहास से जुड़ना है -डॉ. निगम मौर्या

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 27, 2021  |  7:55 PM

467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बौद्ध स्थली कुशीनगर आना पर्यटन भर नहीं बल्कि ज्ञान विज्ञानं, संस्कृतिक,धर्म व इतिहास से जुड़ना है -डॉ. निगम मौर्या

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बुद्ध स्थली कुशीनगर राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा सोमवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर संगोष्ठी तथा संग्रहालय भ्रमण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया।संगोष्ठी में डॉ. निगम मौर्या असिस्टेंट प्रोफेसर, बुद्धा पी0 जी0 कालेज कुशीनगर के द्वारा कुशीनगर के पर्यटक स्थलों तथा पर्यटन दिवस के महत्व व आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही श्री मौर्य ने कहा कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली है।यह संस्कृतिक चेतना की भूमी है ।कुशीनगर आना सिर्फ एक भौगोलिक जगह का पर्यटन भर नही अपितु यहा आना अपनी परम्परा, संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, धर्म, इतिहास व समाज से जुड़ना हैं। वेद प्रकाश मिश्र,लेफ्टिनेंट एनसीसी ने कहा कि भारत मे पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं।विविधता से भरे भारत पर्यटन स्थल देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षक का केंद्र हैं।होटल लोटस के मैनेजर गुप्ता ने पर्यटन दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। राजेश भारती,पर्यटन सूचना अधिकारी ने उम्मीद जताई कि संगोष्ठी में हुई परिचर्चा का लाभ पर्यटन को मिलेगा। इस मौके पर विद्यालयों के छात्र-छत्राओं द्वारा वीथिकाओं का भ्रमण कराया गया तथा वीथिकाओं में प्रदर्शित कलाकृतियों के बारे में सहज जानकारी प्रदान की गयी। उक्त अवसर पर गोविंद, वेग, मीरचन्द, चन्द्रशेखर, आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

संबंधित खबरें
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking