News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में साइबर सेल की सराहनीय पहल: दो पीड़ितों के 1 लाख 60 हजार से अधिक रुपए कराए वापस, ऑनलाइन हुआ था फ्रॉड

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 7, 2023  |  6:50 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में साइबर सेल की सराहनीय पहल: दो पीड़ितों के 1 लाख 60 हजार से अधिक रुपए कराए वापस, ऑनलाइन हुआ था फ्रॉड WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । कुशीनगर में पुलिस का एक बार सराहनीय प्रयास सामने आया है, जहां जिले की साइबर सेल ने धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले गए एक लाख से अधिक रुपए को मात्र 12 घण्टे में उनके मालिकों को वापस करवाया। अपने गायब हुए रुपए को पाकर पीड़ितों ने पुलिस को धन्यवाद देकर उनका हौसला बढ़ाया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे साइबर फ्राड से पीडित आम जन मानस के प्रार्थना पत्रो के निस्तारण अभियान के तहत साइबर सेल कुशीनगर द्वारा कुल रु0 1,60,287 (एक लाख साठ हजार दो सौ सत्तासी रुपये) मात्र 12 घण्टे में त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितो के खाते में वापस कराने में सफल हुई है। उपरोक्त दोनो पीड़ित प्रार्थीगण अपने अपने प्रार्थना पत्र के साथ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के समक्ष प्रस्तुत हुए थे, इस प्रकरण में एसपी द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल मनोज कुमार पंत, हेड कांस्टेबल विजय चौधरी और आरक्षी अखिलेश गुप्ता समेत साइबर सेल कुशीनगर टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 12 घण्टे में ही उक्त पीड़ितो के कुल रु0 1,60,287 (एक लाख साठ हजार दो सौ सत्तासी रुपये) ऑनलाइन सम्बन्धित खातो में वापस कराये गये । जिस पर शनिवार सात अक्टूबर को पीडित व्यक्तियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बताते चले की साइबर फ्राड से पीड़ितो से सम्बन्धित उनके खातो में ऑनालाइन रुपया रिफण्ड कराया गया जो निम्न है। साइबर फ्राड के शिकार हुई श्रीमती जहाँ आरा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर से कुल फ्राड हुए रु0- 1,00000/- (खाते में वापस) मनीष पटेल पुत्र श्री दिग्विजय पटेल ग्राम भटवलिया थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर से फ्राड हुए रु0 60287/- (खाते में वापस) कराने में कुशीनगर की साइबर सेल सफल हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking