कसया/कुशीनगर। संपूर्ण शांति संदेश पद यात्रा भारतीय लोकनायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील स्वराज के नेतृत्व में 02 अक्टूबर को कुशीनगर से कश्मीर तक निकाला जाएगाl इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश संपूर्ण भारत में शांति संदेश को लेकर होगा।उक्त बाते पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वराज ने अपने मूल निवास भठही खुर्द में एक प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी l
उन्होंने बताया कि इस पद यात्रा में भारत के कई दिग्गज शामिल होगे, जिसमे मुख्य रूप से राजकिशोर पाण्डेय, संजय कुमार साह, विनोद कुमार पाण्डेय, धीरेन तिवारी, मनोज कुमार चौबे,मोहम्मद अरशद,शाहनवाज अली,अली स्वराज,फैमुद्दिन अंसारी,सागर शर्मा, डा.राहुल कुमार विश्वकर्मा,प्रेमचंद्र शुक्ल,चन्द्रशेखर शुक्ल, पुनीत कुमार शुक्ल, अतुल कुमार शुक्ल, प्रशांत कुमार शुक्ल, अभिनव शुक्ल, एस के चौधरी, एस के सिंह इत्यादी कर्म योगी शामिल होगे। श्री स्वराज आगे बताया कि कुशीनगर से लेकर कश्मीर तक संपूर्ण शांति संदेश पदयात्रा निकाला जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य ,जिस प्रकार हम अपने परिवार में सदैव शांति चाहते हैं ।ठीक उसी प्रकार हम पूरे भारत में सम्पूर्ण शांति चाहते है। हमारा भारत एक बड़ा परिवार है।
जिस प्रकार हमें परिवार में शांति के लिए परिवार के सभी सदस्यों के बीच अच्छे संस्कार और सहमती की आवश्यकता होती है,ठीक उसी प्रकार पूरे भारत में सभी भारतीयों के बीच एक अटूट समन्वय की आवश्यकता है। जैसे परिवार चलाने के लिए परिवार में सामंजस्य की आवश्यकता होती है, वैसे ही इस राष्ट्र में समन्वय स्थापित करने के लिए सभी जातीय एवं धर्मो के बीच आपस में प्यार एवं समन्वय दिखना चाहिए। मैं इस यात्रा से कोई प्यार की दुकान खोलने नहीं आया हूं बल्कि लोगों के दिलों में एक दूसरे के प्रति प्यार जगाने आया हूं।हम इस संपूर्ण शांति संदेश यात्रा से अपने अखंड भारत को एक प्यारा हिन्दुस्तान बना सकते है, जिससे भारत देश के हर क्षेत्र में केवल प्यार तथा शांति दिखाई दें l अगर देश में कोई क्रांति हो तो केवल विकास के लिए हो ।
हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के…
तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…
हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…