खड्डा/कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के लब्धप्रतिष्ठित कर्मकांडी विद्वान पं.वशीधर तिवारी की शनिवार की देर रात मार्ग दुर्घटना में निधन हो गया। उनके मौत की खबर लगते ही कस्वे सहित विद्वत समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
खड्डा विकास खण्ड के लखुआ गांव निवासी पं. वंशीधर तिवारी महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र में किसी धार्मिक अनुष्ठान से लौटकर घर आ रहे कि निचलौल के आस- पास सड़क दुघर्टना में गम्भीर रूप से घायल हो गए जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। श्री तिवारी की धार्मिक क्रियाकलाप सहित कर्मकांड में अच्छी पकड़ थी। उनके निधन पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. निलेश मिश्र, दुर्गेश वर्मा, सन्तोष जायसवाल, धीरज सिंह, राजकुमार तुलस्यान, पं जितेन्द्र तिवारी आदि ने गहरा दु:ख जताया है।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…