News Addaa WhatsApp Group Join करें

महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, नपा अध्यक्ष पड़रौना व कुशीनगर का अभिनदंन 4 जुलाई को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 2, 2023  |  8:02 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, नपा अध्यक्ष पड़रौना व कुशीनगर का अभिनदंन 4 जुलाई को
  • संस्कार भारती की बैठक में दी गयी जानकारी

कसया/कुशीनगर। संस्कार भारती कुशीनगर द्वारा नगर के लक्ष्मी पैलेस में गोरक्ष प्रांत के महामंत्री व नगर निगम गोरखपुर के नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव तथा संस्कार भारती से जुड़े नपाप पडरौना अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल व नपाप कुशीनगर की अध्यक्ष किरण जायसवाल का अभिनंदन समारोह 4 जुलाई को आयोजित है।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

रविवार को संस्कार भारती कुशीनगर की एक बैठक में अभिनंदन समारोह की तैयारियों पर चर्चा कर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी गई । संस्कार भारती कुशीनगर इकाई अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया की महापौर डॉक्टर श्रीवास्तव के साथ गोरक्ष प्रांत के संरक्षक व प्रख्यात शास्त्रीय संगीतकार डॉ शरद मणि त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अकादमी पुरस्कार तथा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा भारतीय संगीत वरिष्ठ स्कॉलरशिप प्रदान किए जाने पर तथा पूर्व अध्यक्ष महानगर इकाई गोरखपुर रीना जायसवाल को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा सीनियर फेलोशिप प्रदान किए जाने पर उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ मिथिलेश तिवारी, सह क्षेत्र प्रमुख वीरेन्द्र, संरक्षक हरिप्रसाद सहित गोरक्ष प्रांत कार्यकारिणी पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। बैठक में कुशीनगर इकाई के संरक्षक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डॉ ज्ञान प्रकाश राय, अंबरीष विश्वकर्मा सुरेश गुप्त, उपाध्यक्ष अशोक कुमार जैन, मंत्री अशोक कुमार, सहमंत्री राजू मद्धेशिया, अर्चना श्रीवास्तव, उमेश गुप्त उर्फ कन्नू, दिनेश तिवारी ‘भोजपुरिया’ आदि उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking