कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जिला कांग्रेस कमेटी कुशीनगर ने अपने नेताओं पर दर्ज मुक़दमे को वापस लेने को लेकर उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी वाजिद अली के नेतृत्व मे जिला मुख्यालय रविंद्रनगर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया तथा राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा l कांग्रेसियों का कहना है कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए कांग्रेस पार्टी को परेशान करने के लिये फर्जी मुक़दमे लिखवा रही है जिसका उदाहरण प्रताप गढ़ के शंगी पुर मे25सितम्बर को स्थानीय विधायक आराधना मिश्रा मोना व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी अपने समर्थको के संग गरीब कल्याण मेले मे सम्मिलित होने गये थे जहाँ इनके ऊपर फर्जी मुक़दमे लिखवा दिया गया l प्रदेश सरकार की इस कृत कार्यों से सरकार की नाकामी साफ झलकती हैl कॉंग्रेसियो ने ज्ञापन सौंप अपने नेताओं पर दर्ज मुक़दमे वापस लेने का मांग किया है l इस मौके पर रविंद्र विश्वकर्मा,अमित मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, संजय गोंड,विजय लक्ष्मी,आदित्य तिवारी, अमरेंद्र प्रताप मल्ल,हरिकेश्वर पाण्डेय, रामविलास सिंह, धनंजय पहलवान,नरेन्द्र यादव, मंशा देवी, विकास सिंह,उपेंद्र प्रताप सिंह,जाहिद अली, लल्लन आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे l
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…