News Addaa WhatsApp Group Join करें

कांग्रेस पार्टी सत्ता में महिलाओं के भागीदारी बढ़ाने के लिये चालीस प्रतिशत सीट पर महिलाओं को मैदान में उतारेगी- धनन्जय सिंह पहलवान

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 29, 2021  |  4:51 PM

620 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कांग्रेस पार्टी सत्ता में महिलाओं के भागीदारी बढ़ाने के लिये चालीस प्रतिशत सीट पर महिलाओं को मैदान में उतारेगी- धनन्जय सिंह पहलवान

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धनंजय सिंह पहलवान ने शुक्रवार को जनता इंटरमीडिएट कॉलेज कोटवां में अध्ययनरत छात्राओं में पत्रक वितरण करते हुए कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिला उत्थान के प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा की।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

विधान सभा के कांग्रेसी नेता धनंजय सिंह पहलवान शुक्रवार को जिला कोषाध्यक्ष भगवंत कुशवाहा, नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक अध्यक्ष अनिरूद्ध कुशवाहा, कांग्रेसी नेता अंजुम, सुरेंद्र के साथ जनता इण्टर मीडिएट कालेज कोटवां के छात्राओं को पत्रक बांटा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 40 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को मैदान में उतारेगी। उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर इण्टर पास होने पर बालिकाओं को डिजिटल क्रांति से जुड़ने के लिए मोबाइल व टैबलेट देगी साथ ही साथ स्नातक पास बच्चियों को सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटी दिया जाएगा जिससे उन्हें कालेज आने- जाने में सुगमता होगी। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking