News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर मे पर्यटको के वन नाइट ठहराव की समस्या पर हो रहा विचार – प्रतीक हीरा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 27, 2021  |  10:44 PM

790 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर मे पर्यटको के वन नाइट ठहराव की समस्या पर हो रहा विचार – प्रतीक हीरा
  • कुशीनगर सहित पुरे पूर्वाचल के विकास पर गोरखपुर मे मुख्यमंत्री के साथ 29दिसंबर को होगा दो सत्र मे कांक्वेल l

कसया/कुशीनगर। पर्यटन स्थली कुशीनगर में पर्यटकों के वन नाइट ठहराव की समस्या को कैसे दूर किया जाय यह एक समस्या है और उसी का समाधान निकलना है। जब टूर पर आने वाले सैलानी एक से अधिक रात रुकेंगे तभी पर्यटन व्यवसाय व रोजगार में वृद्धि होगी। कुशीनगर में टूरिस्ट के सामने बहुत सारी दिक्कतें थी उनमें से एक ट्रैवलिंग की दिक्कत थी उक्त बाते कुशीनगर बौद्ध स्थली के समस्याओ को जानने व प्रखने दूसरी बार आये इण्डियन ऐसोसिएशन ऑफ़ टूर ऑपरेटर्स के चेयरमैन प्रतीक हीरा ने कहीं ।श्री हीरा ने आगे बताया कि अब प्रधानमंत्री जी ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन भी कर दिया है। कोरोना काल खत्म होते उड़ान भी चालू होने से पर्यटक आएंगे। यहां पर्यटन व्यवसाय बढ़ाने के लिए दर्शनीय स्थलों, पार्क, बुद्ध से जुड़े स्थल जिनमें बुद्ध गमन मार्ग, अंतिम भोजन स्थल व रमणीय स्थलों को सबके सामने रखना है। इसको लेकर वेबिनार व अन्य माध्यमों से शो की योजना बनाई गई थी और डीएम एस राजलिंगम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने अच्छी रूप रेखा भी तैयार कर रखी थी कि कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय पटल पर लाया जाय और बोधगया और लुम्बनी की तर्ज पर विकसित किया जाय। अभी टूरिस्ट एक या दो रात रुक रहे हैं और एक से दो मंदिरों या उनके देश के मंदिर तक ही फोकस हो पा रहा है। इसको कैसे आगे बढ़ाया जाय इसपर योजना बन रही है और इसे कैसे आगे बढ़ाया जाय। इस काम मे शोध छात्र हिमांशु शेखर, प्रो दिव्या सहयोग कर रहे हैं। अभी 29 दिसम्बर को पूर्वांचल में टूरिस्ट विकास को लेकर गोरखपुर में कान्क्वेल दो सत्र में होगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की मौजूद रहेंगे। यह भी कहा कि तारित किशोर राय की देखरेख में कुशीनगर में टरनोस कम्पनी कार्यालय खोलेगी। जिससे पर्यटकों को सुबिधा होगी।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking