कुशीनगर। बीट प्रणाली को और सशक्त बनाने के लिये गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेश गोरखपुर जोन गोरखपुर अखिल कुमार के द्वारा जोन के समस्त जनपदों के माह जुलाई के सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारियों (BPO) को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा चाय पर बीट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बंध में चर्चा की गयी।
इस क्रम में जनपद कुशीनगर से आरक्षी राहुल कुमार थाना कोतवाली पड़रौना द्वारा माह जुलाई में गस्त के दौरान चोरी की एक अदद मोटर साईकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, दुराचारियों की निगरानी एवं बीट सूचना के अंकन में काफी रुचि प्रदर्शित की गयी है। अपने कोतवाल अनुज कुमार सिंह के कुशल मार्ग दर्शन में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित किया गया। आरक्षी राहुल कुमार के उक्त सराहनीय कार्य के दृष्टिगत *इन्हें कुशीनगर जनपद स्तर माह जुलाई 2021 का “सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी” चुना गया है, इनके किये जा रहे कार्यो के लिए एडीजी अखिल कुमार के साथ -साथ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ,प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है।
हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…
हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…