News Addaa WhatsApp Group Join करें

संकुल शिक्षक का पद संभाल रहे मोतीचक के परिषदीय शिक्षकों ने दिया सामूहिक त्याग पत्र

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jul 18, 2024  |  7:45 PM

92 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संकुल शिक्षक का पद संभाल रहे मोतीचक के परिषदीय शिक्षकों ने दिया सामूहिक त्याग पत्र

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक के दस न्याय पंचायतों के शिक्षकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक के अनुपस्थित में कार्यालय सहायक प्रशांत बर्नवाल एवं जेपी मद्धेशिया के माध्यम से सामूहिक संकुल शिक्षको ने त्याग पत्र दे दिया। शिक्षकों ने यह उनकी मांगों को पूरी किए बिना आनलाइन उपस्थिति दर्ज कराए जाने के विरोध में किया है। शिक्षकों का कहना है कि वह शैक्षणिक कार्य के अतिरिक्त संभाल रहे सभी पदों से त्याग पत्र देंगे।शिक्षकों के संगठन के निर्देश पर यह त्याग पत्र दिया है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

गुरुवार को संकुल शिक्षक अपराह्न में बीआरसी पर एकत्र हुए। संकुल शिक्षको ने एक सामूहिक त्याग पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए इस दायित्वों से त्याग पत्र दिया। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालयों के 12 पंजिकाओ के डिजिटलीकरण एवं शिक्षको की डिजिटल उपस्थिति अंकित करने के आदेश प्रदान किए गये है। प्रदेश के समस्त परिषदीय शिक्षक , शिक्षा मित्र, अनुदेशक एवं कर्मचारियों की मूल भूत समस्याओं का निराकरण किए विना यह आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षकों के 30 उपार्जित अवकाश, अर्द्ध आकस्मिक अवकाश, प्रतिकर अवकाश, निःशुल्क चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पुरानी पेंशन बहाली, स्थानांतरण पदोन्नति तथा समस्त गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति जैसी मांगों पर बेशिक शिक्षा विभाग द्वारा अब तक कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की इस असंवेदनशीलता से कुशीनगर के सभी शिक्षक बहुत आहत हैं। तथा अपनी लंम्वित मांगों के समर्थन में वर्तमान में आन्दोलनत है। जिससे अपना त्यागपत्र पत्र दे रहे हैं।

इस दौरान दिवाकर मणि त्रिपाठी, सर्वे देव चतुर्वेदी, मुन्ना सिंह, जनार्दन शर्मा, मोंलई प्रसाद प्रजापति, दिनेश कुमार सिंह, आलोक कुमार शाही, प्रवीण कुमार शुक्ल, सत्वन्त सिंह, रामगोपाल सिंह , सतीश सिंह, हारून रशीद सहित आदि शिक्षकों ने अपनी सामुहिक त्याग पत्र दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking